कोलारस कस्बे में प्रशासन की उदासीनता के चलते लोक सेवा केंद्र पर पिछले पांच दिनों से ताला लटका हुआ है। इसके चलते दूरदराज से पहुंचने बाले ग्रामीण सहित छात्र-छात्राओं को मायुस होकर लौटाना पढ़ रहा हैं। इसके बावजूद अनुविभागीय स्तर के अधिकारियों सहित जिला स्तर के अधिकारियों ने सुध नही ली है।
जबकि कोलारस के लोक सेवा केंद्र पर हर रोज सैकड़ों आवेदन आय-जाती से लेकर मूल निवासी और जन्म प्रमाण पत्र की समस्या लेकर पहुंच रहे है। खरई गांव के रहने बाले ह्रदेश धाकड़ ने बताया कि कॉलेज में एडमिशन के लिए जाती प्रमाण पत्र बनवाना था। एडमिशन की आखरी तारीख 11 जुलाई है। वह पिछले पांच दिनों से हर रोज 25 किलोमीटर का सफर तय कर कोलारस के लोकसेवा केंद्र पहुँचता है। लेकिन पिछले पांच दिनों से ऑफिस में ताले लटके हुए हैं। हृदेश की तरह कई ग्रामीण आज लोकसेवा केंद्र पहुंचे थे। लेकिन उन्हें आज भी मायूस होकर लौटाना पड़ा। लोगों का कहना है कि बच्चों का स्कूलों में एडमिशन होना है। लेकिन आय-जाती से लेकर जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाये जा रहे हैं।
इस मामले में कोलारस तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव का कहना है कि जो कंपनी लोकसेवा में अभी तक कार्य कर रही थी। उसकी शिकायतें मिली थी। शिकायत के बाद जांच में लोक सेवा केंद्र में गड़बड़ी मिली थी। इसके चलते लोकसेवा के संचालक की आईडी बंद कर दी गई है। इस मामले जिला प्रबंधक लोकसेवा केंद्र रवि शर्मा का कहना है कि कोलारस लोकसेवा केंद्र का नया टेंडर जारी होने में समय लगेगा। फिलहाल बदरवास लोकसेवा केंद्र के संचालक को कोलारस के लोकसेवा केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनकी आईडी भोपाल स्तर पर होल्ड पर है। एक दो दिन के भीतर आईडी एक्टिवेट होने पर कोलारस लोकसभा केंद्र की सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।