गुरु गोविंद सिंह जयंती पर नगर कीर्तन में कांग्रेस किसान ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शिवहरे के नेतृत्व में पंथियों का स्वागत


कोलारस नगर में आज गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर निकाली गई पालकी एवं नगर कीर्तन के दौरान  किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शिवहरे के नेतृत्व में
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पंथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत-सत्कार किया गया। नगर कीर्तन जैसे ही विभिन्न मार्गों से होकर गुज़रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा भाव से गुरु गोविंद सिंह जी को नमन करते हुए पंथियों का सम्मान किया।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस , ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शिवहरे उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शर्मा, गीता खटीक, भानु पारिक, रामेश्वर भार्गव, इंद्रसेन यादव, वाईस राम, जुम्मा खान नरेंद्र शर्मा खलील पठान नासिर खान, , लालाराम जाटव, हसन खान सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन त्याग, साहस और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसरों पर सभी समाजों का एक-दूसरे का सम्मान करना हमारी सांस्कृतिक परंपरा है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में श्रद्धा और भाईचारे का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post