आज आठवीं पुण्य तिथि पर पूर्व विधायक राम सिंह यादव को नगर के भाजपा कार्यकर्ता ने याद कर दी श्रद्धांजलि
स्वर्गीय श्री राम सिंह यादव का जीवन 'शून्य से शिखर' तक की एक प्रेरक यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत जमीनी स्तर पर एक सरपंच के रूप में की और अपनी लगन, मेहनत और जनता की सेवा के बल पर जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष और अंत में कोलारस के विधायक पद तक पहुंचे। उनके राजनीतिक जीवन में उतार कम और चढ़ाव अधिक आए, जो उनकी निरंतर बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
उनकी राजनीतिक यात्रा केवल पदों को पाने की नहीं, बल्कि सिद्धांतों और निष्ठा पर चलने की भी एक मिसाल थी।
सिंधिया परिवार के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का सबसे बड़ा प्रमाण रहा