चंदेरी नगरी के ऐतिहासिक स्थल व भव्य विरासत देख अचम्भित रह गए देश के भविष्य { ललित केवट }

सत्यम शर्मा हिंदुस्तानी ◾ कोलारस नगर में संचालित जेल रोड़ स्थित इंडियन हाइट्स कॉन्वेंट स्कूल द्वारा आयोजित एक्सपोज़र विजिट के दौरान देश के भविष्य कहे जाने बाले बच्चे चंदेरी की प्राचीन पुरातात्विक स्थलों वैभव और भव्यता देख अचम्भित रहे गए चंदेरी में पत्थरों पर उकेरी कलाकृतियों ने तत्समय के कलाकारों की कार्यकुशलता को वर्तमान से श्रेष्ठ मानने पर विवश कर दिया। मूर्तियों व अन्य स्थलों को हर कोई एकटक निहारता ही रहा। विद्यालय के बच्चों को

चंदेरी स्थित ऐतिहासिक धरोहरों का स्थलीय भ्रमण करवाकर उनको इनकी महत्ता, उपयोगिता, विशेषता और वैज्ञानिकता बताई गयी। अतिप्राचीन ऐतिहासिक चंदेरी में सांस्कृतिक विवधिता देख बच्चे हतप्रभ रह गए। चंदेरी राज्य में शासन करने वाले विभिन्न शासकों के शासनकाल में निर्मित किला कोठी, कौशक महल तथा कटी घाटी में बच्चों को पत्थरों पर उत्कीर्णित विभिन्न कलाकृतियां, भवन निर्माण की पुरातन शैली के बारे में जानकारी दी गई। बलुआ पत्थर की 250 फीट ऊंची चट्टान पर स्थित यह किला उत्तर से दक्षिण तक लगभग एक मील से ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है। महाभारत काल के नौवीं शताब्दी के किले के प्रवेश द्वार को खूनी दरवाजा कहते हैं, क्योंकि यहां कैदियों को सजा दी जाती थी। 
📐भ्रमण के दौरान बच्चों ने आउटडोर गेम का आनंद लिया। चंदेरी के पुरातन वैभव देखकर बच्चे बहुत ही प्रसन्न हुए। विंध्याचल पर्वत श्रृंखला स्थित प्राकृतिक संपदा के संबंध में भी उनको विस्तार से बताया गया। इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के संचालक ललित केवट ने कहा कि एक्सपोजर विजिट के माध्यम से बच्चों को आस-पास के पर्यटन क्षेत्र, ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी मिलती है, जिससे बच्चे पुरातात्विक वैभव को जानते हैं। विद्यायल के प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों की जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा, उनमें वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास को बढ़ाने के उद्देश्य से यह भ्रमण संचालित किया गया।
📐शैक्षणिक भ्रमण में मुख्य रूप से शामिल रही विद्यालय समिति की कोषाध्यक्ष श्रीमती आशादेवी ने कहा कि एतिहाशिक , प्राचीन , पौराणिक , दर्शनीय स्थलों के शैक्षणिक ज्ञानार्जन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक विकास के साथ मानसिक प्रतिभा का विकाश होता है एवं उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्रों को इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने का अवसर प्रदान करते हैं और उनके ज्ञान को समृद्ध करते हैं।
छात्रों ने इस यात्रा का भरपूर आनंद लिया और इसे अपने शैक्षणिक विकास के लिए बेहद लाभकारी बताया।
विद्यालय के इस विजिट टूर में स्कूल के बच्चों की उचित देखरेख एवं मार्गदर्शन के लिए उनके साथ स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें सत्यम शर्मा हिंदुस्तानी 8823827350 पब्लिक समाचार 24 संवादाता

Post a Comment

Previous Post Next Post