विदेशी दूल्हा दुल्हन की अनोखी शादी देखने के लिए लोगों की उमडी भीड़एक दूसरे के हुए स्विट्जरलैंड का दूल्हा और जर्मनी की दुल्हन

स्विट्जरलैंड के मार्टिन और जर्मनी की उलरिके गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिवपुरी में एकदूसरे के हो गए। आध्यात्मिक गुरु डॉ रघुवीर सिंह गौर के सानिध्य में इस चर्चित शादी में बड़ी संख्या में हस्तियां मौजूद रही। मार्टिन शेरवानी में ओर उलरिके लहंगा पहन कर भारतिय दूल्हा दुल्हन लग रहे थें। भारतीय परम्परा के अनुसार वैदिक मन्त्रो के साथ विवाह  सम्पन्न हुआ। इस शादी में करीब आधा दर्जन विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। दरअसल दूल्हा ओर दुल्हन करीब 5 वर्ष से गुरु रघुवीर सिंह से जुड़े हुए हैं और अध्यात्म व सनातन से बहुत प्रभावित है, इसी कारण उन्होंने भारत मे शादी करने का मन बनाया था। उलरिके ओर मार्टिन भर्तित पद्यति से शादी को लेकर बहुत उत्साहित दिखे। अब दो दिन शिवपुरी में रहने के बाद दोनों दिल्ली में दो दिन बिताने के बाद स्विट्जरलैंड रवाना होंगे।  गुरु रघुवीर सिंह ने बताया कि वे भारतिय संस्कृति से इराक जैसे देश मे भी 26 जोड़ो की शादी करा चुके है।आज इस शादी से विदेशों में पाणिग्रहण संस्कार का महत्व प्रसारित होगा और विदेशी भारतीय संस्कृति की ओर आकर्षित होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post