देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ग्राम पंचायत लुकवासा में जिला मंत्री हरिओम रघुवंशी ने स्वच्छता अभियान की की शुरूआत


 भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ मिलकर सफाई अभियान की शुरुआत की।


*विवेक व्यास सत्यम शर्मा*
 कोलारस जिला मंत्री हरिओम रघुवंशी ने कहा कि  मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, विश्वकर्मा जयंती है और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर महात्मा गांधी की जयंती तक भारतीय जनता पार्टी प्रतिवर्ष सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती है। आज भी उसी क्रम में उनके साथ पार्टी के जनप्रतिनिधि, , पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाज के सभी लोगों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया।
हम गंदगी के दोषी न बनें
उन्होंने कहा लोगों को सफाई के प्रति प्रेरित किया गया कि हम गंदगी के दोषी न बनें। जो गंदगी हम करते हैं उसका निस्तारण हम स्वयं करें। सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी करें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सफाई कर्मचारियों के चरण धोकर उनका सम्मान किया था। सफाई कर्मचारियों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। उनका सम्मान समाज के सभी लोग करें। इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्य में भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान विधायक महेंद्र सिंह यादव ने स्वच्छता की शपथ ली और सभी नागरिकों से स्वच्छ और सुंदर भारत बनाने में योगदान देने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विधायक महेंद्र सिंह ने ‘सेल्फी प्वाइंट’ पर स्वच्छता की प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हुए सेल्फी भी ली,

Post a Comment

Previous Post Next Post